- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: गेहूं की...
उत्तर प्रदेश
Up News: गेहूं की बालियां बीन रहे युवक पर बाघ ने किया हमला
Sarita
22 April 2025 11:18 AM IST

x
Up News: खेत में गेहूं की बालियां बीन रहे युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। आस-पड़ोस में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर युवक की जान बच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी राधेश्याम के खेत में सोमवार को कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। सोनू पुत्र गंगाराम खेत में गेहूं की बालियां बीन रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने सोनू पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में सोनू के पैर में गहरे घाव हो गए। चीख-पुकार सुनकर खेत में मौजूद अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने शोर मचाकर बाघ को भगाया।
वहां मौजूद लोगों ने सोनू के परिजनों को सूचना दी। काफी संख्या में लोग खेत पर पहुंच गए। सोनू को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में बाघ ने आतंक मचा रखा है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। दोपहर में बाघ के हमले की घटना से लोगों में दहशत है। इससे गेहूं की कटाई भी प्रभावित हुई।
TagsUpयुवकबाघहमलाUpyouthtigerattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





