उत्तर प्रदेश

Up News: फोटो खींचने के बहाने अंगूठी लेकर फरार हुआ ठग

Sarita
25 April 2025 8:40 AM IST
Up News: फोटो खींचने के बहाने अंगूठी लेकर फरार हुआ ठग
x

Up News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जालसाज छात्र जिला न्यायालय से रिटायर्ड चपरासी की अंगूठी की फोटो खींचने के बहाने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेस-2 निवासी गिरिराज स्वरूप भटनागर जिला न्यायालय के चपरासी पद से रिटायर हैं। वर्तमान में वह वकालत कर रहे हैं। गिरिराज स्वरूप भटनागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह वह फूल तोड़ने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि उसी समय वह अपनी स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे, तभी एक 35-40 वर्षीय युवक बाइक से आया।

उसने बताया कि वह लाजपत नगर का रहने वाला है, पैर छूकर कहा कि मेरी बहन की शादी है, आपको जरूर बुलाऊंगा। बाद में उसने कहा कि अंकल मैंने पुखराज खरीदा है, लेकिन वह पीला है। आपकी अंगूठी में सफेद है। मैं इसका पीछे से फोटो लेना चाहता हूं, ताकि पता चल सके कि पीछे से कितना खुला है और कितना उंगली को छू रहा है।

गिरिराज स्वरूप के मुताबिक वह उसकी बातों में आ गया और फोटो खींचने के लिए अंगूठी दे दी। इसके बाद उसने कहा कि तुम मेरे साथ साईं मंदिर चलो, जहां मेरी मां और भाई आए हुए हैं। गिर्राज स्वरूप के मुताबिक जैसे ही वह स्कूटी स्टार्ट करके आगे बढ़ा, पीछे से बाइक सवार यू-टर्न लेकर भाग गया। पीछा करने पर भी उसे पकड़ा नहीं जा सका।

इस संबंध में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Next Story