उत्तर प्रदेश

UP News: सड़क किनारे चल रहे तीन किशोरों और एक बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला

Sarita
16 Jun 2025 9:27 AM IST
UP News: सड़क किनारे चल रहे तीन किशोरों और एक बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला
x
UP News: 15 जून को सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे टहल रहे तीन किशोर और एक बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रैक्टर को रुकवाया, लेकिन चालक मौका देखकर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दादों के गांव ककरौआ नगला निवासी करिश्मा (16), वर्षा (16) पुत्री पप्पू सिंह, शिवानी (15) पुत्री जगदीश और अर्पित (4) पुत्र सत्येंद्र अपने खेत से जानवरों के लिए भूसा लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान छर्रा-सांकरा मार्ग पर कस्बा दादों की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को रुकवाया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा ,स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल छर्रा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने शिवानी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी तीन का इलाज छर्रा सीएचसी में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है।
Next Story