- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: में डूबने...
उत्तर प्रदेश
Up News: में डूबने से तीन छात्रों की मौत, गांव में छाया मातम
Sarita
19 May 2025 6:37 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहरास के अहेत गांव में एक दुखद घटना घटी। गांव के पास मिट्टी खोदकर बनाए गए तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ये सभी बच्चे चचेरे भाई थे और प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना उस समय हुई जब राज (10), राजन (10) और राजबाबू (9) अपने दोस्त आकाश के साथ गांव से करीब 200 मीटर दूर तालाब में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि यह मिट्टी खोदकर बनाया गया था और दो दिन पहले इसमें नहर का पानी भर दिया गया था। नहाते समय तीनों बच्चे डूब गए, जबकि आकाश किसी तरह बच निकला और परिजनों को सूचना दी।
ग्रामीणों ने शव निकाले, पुलिस को दी सूचना
आकाश की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी के शव बाहर निकाले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी बच्चे पढ़ाई में अच्छे थे
राज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 5 में पढ़ता था। राजन भी कक्षा 5 में पढ़ता था और उसके पिता की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। राजबाबू कक्षा 4 का छात्र था। उसके पिता की भी पांच साल पहले मौत हो गई थी। तीनों बच्चे पढ़ाई में अच्छे थे और गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे।
ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी खोदने के बाद बने गड्ढे में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। न तो बाड़ लगाई गई थी और न ही बच्चों को रोकने का कोई प्रयास किया गया। हादसे के वक्त घर की महिलाएं घरेलू काम में व्यस्त थीं और पुरुष मजदूरी के लिए बाहर गए थे। ग्रामीणों ने इस पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
TagsUpतालाबछात्रोंमौतमातमUppondstudentsdeathmourning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





