उत्तर प्रदेश

Up News: तीन छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Sarita
18 Oct 2025 9:21 AM IST
Up News:  तीन छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
x
Up News : जिले के इकौना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बौद्ध परिपथ पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन छात्रों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। आकाश नाम के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज और उसका एक अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज को बहराइच के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक दीपक राव (14), पुत्र विष्णु दयाल, अनंत पब्लिक स्कूल, इकौना में कक्षा 7 का छात्र था। वह मूल रूप से बहराइच के बुधनी गाँव का रहने वाला था। हादसे में घायल उसके भाई राज राव (18) जगजीत इंटर कॉलेज में छात्र हैं, जबकि प्रिंस राव, जो जगजीत इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र है, सभी कंजरवा, श्रावस्ती के निवासी हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब दीपक राव अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगाने के लिए जगजीत इंटर कॉलेज जा रहा था। कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दीपक राव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद, सभी घायलों को इकौना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने दीपक राव को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रावस्ती पीएम हाउस भेज दिया। राज राव की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रिंस राव को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद दीपक का परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Next Story