- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मेंथा फैक्टरी...
उत्तर प्रदेश
Up News: मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत,जांच में जुटी पुलिस
Sarita
13 Jan 2026 10:29 AM IST

x
Up News: बदायूं के उझानी क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन लोग मृत मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि कुछ लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है। फैक्टरी कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह केबिन में सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष) पुत्र रामबहादुर निवासी बसावनपुर मुजरिया थाना, भानु यादव (26 वर्ष) पुत्र श्रीपाल निवासी मुड़सैना थाना दातागंज और विवेक यादव को मृत अवस्था में देखा।
तीनों के शव जमीन पर पड़े थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजन और तमाम ग्रामीण पहुंच गए। हंगामा कर दिया। जोगेंद्र यादव के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तीन शवों पर चोट के निशान नहीं है। केबिन में हीटर लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
TagsUpमेंथा फैक्टरीतीनकर्मियोंमौतजांचपुलिसUPmentha factorythreeguardsdeathinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





