- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश
Up News: सड़क किनारे पन्नी के नीचे सो रहे 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, 2लोगो की मौत
Sarita
25 Sept 2025 12:05 PM IST

x
Up News: जिले के अरवल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग पर सड़क किनारे प्लास्टिक की चादर के नीचे सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वाहन की गिरफ्तारी की मांग की।जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के जसमई निवासी इंद्रपाल किसान हैं और उनका घर सड़क किनारे बना हुआ था। कुसुमखोर-श्रीमऊ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान उनका घर सड़क सीमा में आ गया, इसलिए घर को तोड़ दिया गया। तब से वह और उनका परिवार सड़क किनारे प्लास्टिक की चादर के नीचे रह रहे हैं।
इंद्रपाल ने बताया कि बुधवार रात उनकी पत्नी गायत्री (30) और 7 साल का बेटा प्रिंस प्लास्टिक की चादर के नीचे सो रहे थे। इंद्रपाल का बड़ा भाई कृष्ण कुमार (60) भी पास में ही प्लास्टिक की एक और चादर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया। गायत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रिंस को हरपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्ण कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।हादसे के बाद ग्रामीणों ने महिला और बच्चे के शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वाहन को ज़ब्त करने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस घटना से गाँव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसने भी इस दुखद हादसे के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया।
Next Story





