उत्तर प्रदेश

UP News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगो की मौत

Sarita
9 Jan 2026 8:39 AM IST
UP News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगो  की मौत
x
UP News: बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह गुडवर गांव के नजदीक हुआ। मृतकों की पहचान गांव इटौआ निवासी 55 वर्षीय पप्पू, उनके पुत्र विशाल (15 वर्ष) और विवेक (20 वर्ष) के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।मृतक पप्पू की चाची सरोज ने बताया कि पप्पू बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अपने दोनों बेटों को बाइक से लेकर मजदूरी करने किच्छा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गुडवर गांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतकों की जेब में मिले दस्तावेजों को देखकर उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतकों की शिनाख्त की गई। हादसे के बाद पप्पू के परिवार में कोहराम मच गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सड़क पर कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Next Story