- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पुलिस के साथ...
उत्तर प्रदेश
UP News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
Sarita
24 Dec 2025 7:09 AM IST

x
UP News: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला को गन प्वाइंट पर लेकर की गई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइंस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगाई गई थीं।
पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर की शाम करीब 6:45 बजे रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी प्रीति वर्मा मंदिर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए और महिला को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश घर से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस टीम मंगलवार रात बिल्सी रोड पर नई जेल के लिए चिन्हित खाली जंगल क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गए, जबकि प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल होकर दबोच लिए गए
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, एक सोनी कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त तीन अवैध तमंचे 315 बोर कारतूस सहित बरामद किए हैं।पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पूर्व में जेल जा चुके हैं और वहीं एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गिरोह बनाया और लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। खर्चे और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने सुनसान कॉलोनियों में रैकी कर वारदात को अंजाम दिया।
TagsUPमुठभेड़तीनगिरफ्तारUPencounterthreearrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





