- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तीन माह की...
उत्तर प्रदेश
Up News: तीन माह की गर्भवती महिला ने नहर में लगाई छलांग
Sarita
21 March 2025 7:06 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद तीन माह की गर्भवती महिला ने लोहिया नहर में छलांग लगा दी। पुलिस के गोताखोर महिला की तलाश कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि पति के साथ ससुराल जा रही महिला खुशबू ने आज सुबह करीब पौने नौ बजे बसरेहर क्षेत्र में लोहिया नहर में छलांग लगा दी। बताया गया कि पति से विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी। पत्नी के नहर में कूदने के बाद पति शिवम ने खुद डायल 112 को फोन के जरिए सूचना दी। नहर में कूदी महिला की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीएफ की टीमें लगाई गईं, लेकिन नहर में कूदने वाली महिला का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी राम नरेश चौहान की 25 वर्षीय बेटी खुशबू की शादी 11 दिसंबर 2021 को औरैया जिले के एरवाकटरा क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी शिवम के साथ हुई थी। शादी के बाद खुशबू और उसके पति के बीच कई बार विवाद हुआ। जब भी विवाद होता तो खुशबू अपने मायके आ जाती थी। करीब दो महीने से खुशबू अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को पति शिवम उसे लेने आया लेकिन खुशबू ने पति से कहा कि वह एक महीने और रुकेगी, जिस पर शिवम ने नाराजगी जताई। पति-पत्नी के बीच विवाद होता देख शिवम के ससुर और सास ने खुशबू को पति के साथ जाने की इजाजत दे दी।
शिवम खुशबू को मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहा था, इसी बीच खुशबू लोहिया नहर के पास पहुंची और नहर में सिक्का फेंकने को कहा और सिक्का फेंकने के बहाने खुशबू ने नहर में छलांग लगा दी। यह घटना देख पति बदहवास हो गया, उसने तत्काल डायल 112 पर थाना पुलिस को फोन किया, जिसके बाद बसरेहर और चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची, इसके साथ ही मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में बाधा पहुंची। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर करीब साढ़े 12 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खुशबू की तलाश जारी है, लेकिन खुशबू अभी तक नहीं मिल पाई है।
TagsUpगर्भवतीमहिलानहरछलांग Uppregnantwomancanaljumpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





