- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तीन नकाबपोश...

x
Up News: जिले के इमामगंज प्रखंड में शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना कोठी मुख्य मार्ग पर रंजीता पहाड़ी के पास हुई। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के विकोपुर गाँव निवासी तकी आलम (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तकी आलम अपनी बाइक से रानीगंज की ओर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह ज़मीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया।
घटना की सूचना मिलने पर कोठी पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की पुष्टि हो गई है। अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी जाँच और स्थानीय जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story





