- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: परीक्षा...
उत्तर प्रदेश
Up News: परीक्षा केंद्र ढूंढने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
Sarita
23 Feb 2025 6:20 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को अपना परीक्षा केंद्र ढूंढने जा रहे तीन छात्रों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्रों की पहचान शिवम (16), विकास यादव (18) और अजय यादव (16) के रूप में हुई है। हादसा बलरामपुर बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब छात्र मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पीलीभीत गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्र 24 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपने परीक्षा केंद्र का स्थान देखने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
TagsUpदोस्तोंहादसेमौतUpfriendsaccidentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





