उत्तर प्रदेश

UP News:दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत

Sarita
16 Feb 2025 11:03 AM IST
UP News:दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
x
UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ गोसाईंगंज अस्पताल लाया जा रहा है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के हैं जो महाकुंभ में स्नान कर अयोध्या जा रहे थे। इस टेंपो ट्रैवलर में 23 लोग सवार थे। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष हैं। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही एक बस किसी खराबी के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी महाराष्ट्र की ओर से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। लोनीकटरा पुलिस के साथ ही एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी दीपक, सुनील और महिला अनसूया समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई और शवों को निकालने में घंटों लग गए।शुरुआती जांच में पता चला है कि मिनी बस की रफ्तार काफी तेज थी और संभवत: चालक को आगे खड़ी बस दिखाई नहीं दी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं चालक को झपकी तो नहीं आई थी।
Next Story