- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: चोरों ने एक...
उत्तर प्रदेश
UP News: चोरों ने एक घर पर धावा बोला, विरोध करने पर दम्पति को मारी गोली
Sarita
10 Jan 2025 12:25 PM IST

x
UP News: डकोर थाना क्षेत्र के गांव मकरेछा में बीती रात चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने दंपती को गोली मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। गुरुवार रात चोरों ने गांव मकरेछा में भारत सिंह के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने दंपती के बेटे शिवम को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
आहट सुनकर पीड़ित भारत सिंह जाग गए। उन्होंने चोरी का विरोध किया तो चोरों ने पीड़ित से हाथापाई कर दी। इस दौरान चोरों ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर पति को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
TagsUPचोरोंघरधावाविरोधदम्पतिगोलीUPthieveshouseraidprotestcoupleshotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





