उत्तर प्रदेश

Up News: घर के सामने खड़े होने का किया था विरोध, गुस्साए युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला

Sarita
4 March 2025 10:18 AM IST
Up News: घर के सामने खड़े होने का किया था विरोध, गुस्साए युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला
x
Up News: घर के बाहर कई दिनों से खड़े चार-पांच युवकों ने विरोध किया तो गुस्साए युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला और उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है। मोहल्ला हिदायत नगर निवासी माशूक अली ने बताया कि मुन्ना, छोटू अपने चार अज्ञात दोस्तों के साथ रोजाना उसके घर के बाहर बैठते हैं।
रविवार को वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी रेशमा ने विरोध किया। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उसका बेटा इमरान आ गया और गाली-गलौज करने से रोका। मुन्ना, छोटू और खुर्शीद लाठी-डंडे लेकर आए। मुन्ना के हाथ में डंडा था। आरोपियों ने उसके बेटे को लाठी-डंडों से पीटा। मुन्ना ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे इमरान खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोग आए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Next Story