उत्तर प्रदेश

Up News: ईंट भट्ठे में युवक की लाश मिलने से मची हड़कंप

Sarita
28 April 2025 7:13 AM IST
Up News: ईंट भट्ठे में युवक  की लाश मिलने से मची हड़कंप
x
Up News: जिले में स्थित ईंट भट्ठे भी अपराधियों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। रविवार को अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम भोरमर माफी में ईंट भट्ठे के पास एक व्यक्ति शंकर 30 वर्ष पुत्र जोखन निवासी भोरमर माफी का शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि शंकर की हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
अदलहाट थाना पुलिस ने मृतक शंकर के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने शंकर की हत्या की आशंका को लेकर कुछ लोगों पर शक जताया है। अदलहाट पुलिस ने इस मामले में 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी है।
Next Story