- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तीन कारों की...
उत्तर प्रदेश
UP News: तीन कारों की टक्कर में मची चीख पुकार, दो युवकों की मौत
Sarita
29 May 2025 7:27 AM IST

x
UP News: मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव के पास कुसमरा-बेवर मार्ग पर बुधवार रात तीन कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा कार में टक्कर हो गई। कुसमरा-बेवर मार्ग पर कुड़ी गांव के पास कुसमरा से बेवर जा रही स्विफ्ट कार सामने से आ रही ग्रैंड विटारा कार से टकरा गई। स्विफ्ट कार में सवार दुष्यंत (35) जसमई, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद और उसके साथी सचिन (36) जसमई, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
इन कारों से एक अन्य कार भी टकरा गई। वहीं, ग्रैंड विटारा में सवार चार लोग घायल हो गए। इस कार में सवार उज्ज्वल चंदेल ने बताया कि कार में पांच लोग किशनी की ओर जा रहे थे। उन्हें एक बारात में शामिल होना था। हादसे में मयूर चंदेल, रवि चंदेल, ओम, शीतल चंदेल घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
TagsUPकारोंटक्करदोमौतUPcarscollisiontwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





