- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: घर में तेंदुआ...

x
Up News: शहर से सटे बिलगवां रोड स्थित तिरुपति गोल्डन पार्क कॉलोनी में एक घर में तेंदुआ घुसने की सूचना पर शोर मच गया। महिला ने दावा किया कि तेंदुआ छत से उतरकर उसके घर में आ गया। उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और खुद को परिवार समेत एक कमरे में बंद कर सुरक्षित किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। हालांकि तेंदुए के पदचिह्न न मिलने के कारण अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शहर के बिलगवां रोड स्थित राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर तिरुपति गोल्डन पार्क कॉलोनी है।
यहां की निवासी भूपेंद्र कौर ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपना काम खत्म कर रसोई से बाहर निकलीं। वह दरवाजे की तरफ जा रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ छत से सीढ़ियों के रास्ते नीचे आ रहा है। इसके बाद वह डर गईं और खुद को परिवार समेत कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घर में तेंदुआ आने की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस भी पहुंची। महिला ने बताया कि तेंदुआ छत से नीचे आया था, लेकिन इसके बाद कहां गया, इसका जवाब नहीं दे सकी। टीम ने काफी देर तक जांच की, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी। डिप्टी रेंजर शेर सिंह का कहना है कि घर के अलावा आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से निगरानी की जा रही है।
TagsUpघरतेंदुआचीखपुकारUphouseleopardscreamcryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





