- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: हाईटेंशन लाइन...
उत्तर प्रदेश
Up News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पूरा परिवार, एक की मौत, चार घायल
Sarita
6 Sept 2025 7:30 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार शाम एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्य घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। उसकी उम्र 10 साल बताई जा रही है।
हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामला जिले के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के बिरसुआ गांव का है। यहां अशोक कुमार अपने परिवार के साथ घर की छत पर खाना खाने बैठे थे। इसी दौरान अशोक का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गए। पति को बचाने की कोशिश में पत्नी रेखा जिनकी उम्र 32 साल बताई जा रही है, भी इसकी चपेट में आ गईं। इसके बाद बेटी काजल, छोटी बेटी लवली और रिश्तेदार अशोक एक-एक करके करंट की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज जब ग्रामीणों के कानों तक पहुँची तो वे मौके पर पहुँचे। उन्होंने लाठी-डंडों की मदद से सावधानी से उन्हें करंट से अलग किया और सभी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जाँच के बाद 10 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया।
बाकी चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहाँ उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुँचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। साथ ही पुलिस ने मृतक शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story





