- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश
UP News: निर्माणाधीन वॉटर पार्क की दीवार अचानक गिरी, मलबे में दबकर मासूम की मौत
Sarita
3 Jun 2025 8:13 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भभौली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां गांव में निर्माणाधीन वाटर पार्क की दीवार अचानक गिर गई, जिससे 11 वर्षीय संगम निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय श्याम उर्फ मोछू गंभीर रूप से घायल हो गया|
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह कुछ बच्चे गांव में बन रहे वाटर पार्क को देखने आए थे. उनमें संगम और श्याम भी थे. ये दोनों बच्चे पार्क के अंदर बनी नई दीवार के पास खड़े थे. इसी दौरान वहां जलभराव होने से अचानक दीवार गिर गई और दोनों बच्चे मलबे में दब गए|
संगम निषाद (11) – मूल रूप से कुशीनगर जिले के पिंडरा लक्ष्मीपुर गांव का निवासी है. इन दिनों वह अपनी मां मीना के साथ भभौली में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. श्याम उर्फ मोछू (16) – भभौली गांव का रहने वाला है|
दीवार के मलबे में संगम पूरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वाटर पार्क के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
TagsUPमलबेमासूममौतUPrubbleinnocentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





