उत्तर प्रदेश

UP News: फसल की देख रेख करने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 8:52 AM IST
UP News: फसल की देख रेख करने गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला
x
UP News: रजपुरा थाना क्षेत्र में युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गांव भीकमपुर जैनी निवासी रौदास उर्फ काले (22 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह गुरुवार को शाम खाना खाने के बाद घर से खेत पर छुट्टा पशुओं से धान फसल की रखवाली के लिए गया था। शुक्रवार को सुबह के समय रौदास का शव खेत में शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव लटका हुआ देखा तो खलबली मच गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। था थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के जैसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story