उत्तर प्रदेश

UP News: ऑपरेशन कराने आई महिला का शव मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में मिला

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 6:38 AM IST
UP News: ऑपरेशन कराने आई महिला का शव मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में मिला
x
UP News: सोनहा थाना क्षेत्र स्थित भानपुर बाबू गांव निवासिनी आराधना (35) के पेट में दर्द हो रहा था। परिवारीजन उसे इलाज कराने के लिए लखनऊ ले गए थे। उसकी आंत उलझी हुई है जिसका ऑपरेशन किया गया था। परिवारीजन सोमवार को उसे लेकर घर चले आए। गुरुवार को दोपहर में उसके पेट में पुन: दर्द होने लगा तो परिवारीजन ने उसे कैली में भर्ती करा दिया। शाम 5:45 बजे उसकी मां सुशीला और एक अन्य तीमारदार ने उसे सहारा देकर बाथरूम
में पहुंचाया। काफी देर होने पर जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो उसकी मां घबरा गई। मां अंदर गई तो आराधना बेसुध पड़ी थी। उसके गले में जूते का फीता बंधा था। प्लास्टिक की बाल्टी उल्टी पड़ी थी। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है की, गुरुवार को उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। उसकी हालत खराब थी जिसकी वजह से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। उसने शू-लेश की मदद से आत्महत्या कर ली।
Next Story