उत्तर प्रदेश

UP News: आवारा कुत्तों के आतंक ने 24 लोगों को काटा, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Sarita
24 Feb 2025 7:43 AM IST
UP News: आवारा कुत्तों के आतंक ने 24 लोगों को काटा, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
x
UP News: रविवार को आवारा कुत्ते ने 24 लोगों को अपना निशाना बनाया। सभी को उपचार और इंजेक्शन के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गुस्साए लोगों ने आवारा कुत्ते को मार डाला।हिमांशु, अफसर अली निवासी नगर, बृजपाल निवासी गांव ठिरिया विष्णु, जितेंद्र निवासी मोहल्ला रोरा कलां, लालाराम निवासी गांव पीपला शिवनगर, विनीत निवासी गांव जालिफ नगला, खेमपाल निवासी गांव करौरा थाना मीरगंज, रविंद्र शर्मा निवासी गांव धनेरी, लोकेश निवासी गांव बिसौली, राजीव कुमार निवासी गांव ताजपुर, सचिन निवासी गांव तरुआ, जीत सिंह निवासी गांव जमापुर आदि को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया गया। अन्य लोगों ने निजी अस्पताल में अपना उपचार कराया।अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ सकती। बिलासपुर में नगर पालिका की टीम ने एक कुत्ते को मार डाला था। जिसके बाद कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। हम लाचार हैं, इसलिए आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ सकते। हम बंदरों आदि को पकड़ कर जंगल में छोड़ सकते हैं।
Next Story