- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बदमाशों का...
उत्तर प्रदेश
UP News: बदमाशों का आतंक, घर के बाहर सो रहे भाई-बहन को गोली मार बदमाश फरार
Sarita
28 April 2025 6:14 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे भाई-बहन को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अहमल निवासी चंद्रपाल सिंह अपने मकान का पुनर्निर्माण करा रहे हैं, इसलिए उनका बेटा विश्वेंद्र सिंह और बेटी शालू घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर सो रहे थे।उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सोंख की तरफ से सफेद रंग की कार में सवार होकर आए बदमाशों ने किसी से चंद्रपाल के घर का पता पूछा और घर के सामने पहुंचते ही फायरिंग कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक गोली विश्वेंद्र के पैर को चीरती हुई दूसरी चारपाई पर सो रही उसकी बहन शालू के पेट में जा लगी।उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है और इस घटना के पीछे का मकसद जानने का प्रयास कर रही है।
TagsUPभाई-बहनगोलीबदमाशफरारUPbrother and sisterbulletmiscreantsabscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





