उत्तर प्रदेश

UP News:करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय किशोरी की मौत

Sarita
4 July 2025 6:55 AM IST
UP News:करंट की चपेट में आकर दस वर्षीय किशोरी की मौत
x
UP News: बर्रा 8 में गुरुवार शाम घर में आए करंट की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, पिता और 7 साल का भाई झुलस गए। सभी का इलाज उर्सुला अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा घर के पास से गुजरी एचटी लाइन के बालकनी को छूने से हुआ, जिससे तीसरी मंजिल की रेलिंग, गैलरी, सीढ़ी और दीवार पर करंट फैल गया। चारों लोग घर शिफ्ट करते समय लोहे की अलमारी उतारने की तैयारी कर रहे थे। क्षेत्रवासियों ने केस्को के खिलाफ गुस्सा जताया। बताया जा रहा है कि चारों लोग सीढ़ी से लोहे की अलमारी उतारने की तैयारी कर रहे थे।
अचानक करंट आ गया, जिससे अमित, उनकी पत्नी अनामिका सविता, 10 साल की बेटी काव्या और 7 साल का बेटा अंश झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य किराएदार और पड़ोसी बाहर आ गए। लाइन बंद कराई गई और सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। गुजैनी पुलिस भी पहुंच गई। उर्सुला अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। किराएदारों ने पुलिस को बताया कि तीसरी मंजिल की बालकनी के ठीक बगल से एचटी लाइन गुजरी है।
यहां बांस का टुकड़ा लगाकर तार निकाला गया था। आशंका है कि सुबह हवा चलने से बांस का टुकड़ा गिर गया, जिससे लाइन बालकनी को छू गई। अचानक दीवार, फर्श और रेलिंग में करंट फैल गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि करंट लगने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है।
Next Story