- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दिनदहाड़े...

x
UP News: घर से निकले एक टेंपो चालक की टेंपो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक और मोहम्मदाबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। घटनास्थल से तीन कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के न्यामतपुर सरैया गाँव निवासी पुष्पेंद्र यादव (23) पुत्र कुंवरपाल सिंह यादव टेंपो चालक था। पुष्पेंद्र मंगलवार शाम करीब छह बजे पुठरी गाँव जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब छह बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-नवादा संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज सुनी। ग्रामीण इकट्ठा होकर मौके पर पहुँचे तो पुष्पेंद्र का शव ड्राइवर की सीट पर औंधे मुँह पड़ा था और उसके कपड़े फटे हुए थे।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ पहुँचे। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, फोरेंसिक टीम और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह रात करीब 9:50 बजे घटनास्थल पर पहुँचीं। फोरेंसिक टीम ने जाँच के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। एसपी ने बताया कि टेंपो में दो से तीन लोगों के होने की आशंका है। मृतक को एक गोली पीठ में और दूसरी कनपटी में मारी गई थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार में पत्नी रिंकी देवी, माँ गुड्डी देवी, दो साल की बेटी मानवी और दो महीने का बेटा तनुज हैं।
Next Story





