- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: किशोरी की...
उत्तर प्रदेश
Up News: किशोरी की हत्या कर शव घर में दफनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
28 Aug 2025 10:52 AM IST

x
Up News:बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में एक किशोरी की घर में घुसकर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई और फिर शव को घर के अंदर ही दफनाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए गुरुवार को बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के बौधा गांव में 19 वर्षीय समुन नामक युवक ने बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी समुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन जब किशोरी ने मना कर दिया तो उसने पहले उस पर गैस सिलेंडर से हमला किया और फिर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।
एन.पी. सिंह ने बताया कि जब समुन घर के अंदर शव दफना रहा था, तभी किशोरी के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्ची के परिवार की हालत बेहद दयनीय बताई जा रही है। बच्ची के पिता की चार महीने पहले मौत हो गई थी और उसकी माँ मजदूरी करके तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।
TagsUpकिशोरीआरोपीगिरफ्तारUpteenageraccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





