उत्तर प्रदेश

Up News: भूत-प्रेत भगाने के दौरान किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
1 Sept 2025 6:55 AM IST
Up News: भूत-प्रेत भगाने के दौरान किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
Up News: उत्तर प्रदेश के लोहारन पुरवा में एक किशोरी की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसका झाड़-फूंक कराने लगे, झाड़-फूंक के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत से परिजन बदहवास हैं।
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर के लोहारन पुरवा में रविवार को राम निवास पुत्र चेतराम की पुत्री मैना उम्र करीब 16 वर्ष की तबियत खराब थी। उसकी तबियत ठीक करने के लिए परिजनों द्वारा किशोरी का झाड़-फूंक कराया जा रहा था। झाड़-फूंक के दौरान किशोरी की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर मोतीपुर थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। किशोरी की मौत से परिवार वाले बेसुध हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अंधविश्वास महंगा साबित हुआ। अगर लड़की को समय पर अस्पताल ले जाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन परिवार वालों ने उसका इलाज काले जादू से शुरू कर दिया। अगर उसे समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
Next Story