- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:आग से झुलसी...
उत्तर प्रदेश
Up News:आग से झुलसी मिली किशोरी की इलाज के दौरान मौत,दुष्कर्म की आशंका
Sarita
20 Feb 2026 6:36 AM IST

x
Up News:बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना परिसर से महज सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार दोपहर 17 वर्षीय किशोरी को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। देर शाम उसने लखनऊ के सिविल अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में कस्बे के पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया और कहा कि उसने ही कहा था कि फूंक देंगे।परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मामले में दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार किशोरी के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी युवक की तलाश भी की जा रही है।परिजनों के अनुसार, किशोरी दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। लगभग 12:16 बजे बड़ी बहन के पास सूचना आई कि वह घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में जली हालत में पड़ी है। बहन का कहना है कि जब परिवार सहित वह मौके पर पहुंची तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
पास के खेत में मचान पर पड़ी रजाई से उसे ढंका गया। वहीं, पुलिस के मुताबिक थाने के पीछे से धुआं उठता और चीख-पुकार सुनाई देने पर लोग दौड़कर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल से पेट्रोल व पानी की भी एक बोतल बरामद हुई है। करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी किशोरी ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी का नाम लिया है।एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि किशोरी के शरीर के कपड़े जल गए थे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
TagsUpआगकिशोरीमौतदुष्कर्मआशंकाUPfireteenage girldeathrapesuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





