उत्तर प्रदेश

UP News: भाइयों को पीटते देख आहत किशोरी ने की आत्महत्या

Sarita
14 Dec 2024 12:19 PM IST
UP News:  भाइयों को पीटते देख आहत किशोरी ने की आत्महत्या
x
UP News: गांव कसेर में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पृथ्वीराज के परिवार पर हमला कर दिया। अपने तीन भाइयों को पिटता देख युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों घायल भाइयों और उनकी मां को देर रात अस्पताल लाया गया। हमलावर फरार हैं। गांव निवासी पृथ्वीराज की पत्नी घायल मंजू देवी ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे परेशान करता था। कुछ माह पहले उसने विरोध किया तो वह गांव से भाग गया। अब वह फिर से आ गया है। उससे कहासुनी हो गई।
तभी उसके परिवार और उसके पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उसके बेटे सोनू, अजीत और पवन को मारपीट कर घायल कर दिया। यह देख प्रियंका ने घर के अंदर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story