- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : कार सवारों...

x
Up News : किठौर कस्बे में मेरठ-गढ़ मार्ग पर रविवार को कार सवारों की लापरवाही से एक किशोर की जान चली गई। कार सवारों ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे साइकिल सवार ललियाना निवासी अब्दुल्ला (13) की कैंटर की चपेट में आकर कुचले जाने से मौत हो गई। कैंटर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों ने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस कैंटर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, ललियाना गांव निवासी मुजीब वर्तमान में कस्बे की नई बस्ती में परिवार के साथ रह रहा है। कस्बे में ही उसकी किराना की दुकान है। मुजीब के बेटे उमेर, अमन, अब्दुल्ला और बेटी नूरी है। रविवार सुबह करीब नौ बजे अब्दुल्ला बाजार से साइकिल लेकर घर जा रहा था।
जब वह मेरठ-गढ़ रोड पर फव्वारा चौक के सामने पहुंचा तो सड़क पर कार खड़ी थी, अचानक उसमें सवार लोगों ने कार का दरवाजा खोल दिया। अब्दुल्ला कार के दरवाजे से टकराकर साइकिल समेत सड़क की ओर गिर गया। इसी दौरान गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रहे मारबल पत्थरों से भरे कैंटर के पिछले पहियों की चपेट में वह आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार अब्दुल्ला करीब 50 मीटर तक कैंटर के टायर के नीचे घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने कैंटर रोका। अब्दुल्ला को टायरों के नीचे से निकाला गया। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए मेरठ निजी अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान अब्दुल्ला की मौत हो गई। लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
TagsUpकारलापरवाहीकिशोरमौतUpcarnegligenceteendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





