- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : कांवड़ ले...
उत्तर प्रदेश
Up News : कांवड़ ले जा रहे किशोर को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
Sarita
26 July 2025 6:21 AM IST

x
Up News : जिले के उझानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से कांवड़ ले जा रहे एक किशोर की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने कथित तौर पर टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया और यातायात बहाल कराया।
उझानी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अपने समूह के साथ कांवड़ लेने जा रहा अंकित (14) दोपहर करीब तीन बजे बुटला मोड़ पर सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी कांवड़ियों के दूसरे समूह के ट्रैक्टर ने अंकित की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। सीओ ने बताया कि टक्कर लगने से आराम कर रहे अंकित और उसके साथी उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों के नीचे आ गए, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए अंकित के समूह ने दूसरे समूह की ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया। दोनों गुटों के बीच हुई झड़प में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। सीओ ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और जाम खुलवाया।
TagsUpकांवड़किशोरट्रैक्टरकुचलामौतUpKanwarTeenTractorCrushedDeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





