- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:पार्किंग विवाद...
उत्तर प्रदेश
Up News:पार्किंग विवाद में शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
22 Aug 2025 7:19 AM IST

x
Up News : बृज एन्क्लेव स्थित केदार कॉलोनी के मातृ अपार्टमेंट में रहने वाले शिक्षक डॉ. प्रवीण झा की गुरुवार देर रात ईंट-पत्थर और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रात 10 बजे कार पार्किंग को लेकर उनका अपार्टमेंट में ही रहने वाले आदर्श सिंह से विवाद हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आदर्श और उसके दो साथियों ने प्रवीण की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आदर्श और उसके दो साथियों ने प्रवीण की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवीण सनबीम भगवानपुर में शिक्षक थे।
डीसीपी क्राइम सर्वानन टी. के मुताबिक, पुलिस ने तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से पिटाई से मौत की सूचना मिली है।
TagsUpपार्किंगविवादशिक्षकहत्याparkingdisputeteachermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





