- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : स्विफ्ट कार...
उत्तर प्रदेश
Up News : स्विफ्ट कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, तीन लोगों की मौत
Sarita
27 March 2025 7:48 AM IST

x
Up News : इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर 26 मार्च की मध्य रात्रि भीषण हादसा हुआ। मोनिया रजबहा के पास अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। कार सवार बदायूं जिले के गढ़ चौराहा बिसौली से आ रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। बदायूं जिले के गढ़ चौराहा बिसौली निवासी 52 वर्षीय शशिकांत पुत्र उमेश चंद्र, 40 वर्षीय अंशुल पुत्र दिनेश चंद्र, 50 वर्षीय मोहित राज पुत्र हरभवन राज, 40 वर्षीय सचिन पुत्र देवकीनंदन, 44 वर्षीय विकास पुत्र अशोक कुमार 26 मार्च की रात गोवर्धन से भंडारा करके लौट रहे थे।
बस में उनके साथ अन्य दोस्त व परिवार के लोग भी थे। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शशिकांत को हाथरस के बागला अस्पताल में भर्ती कराया। चार घायलों को इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहां डॉक्टर ने सचिन, विकास और मोहित राज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजा। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpस्विफ्ट कारवाहनटक्करतीनमौत UpSwift carvehiclecollisionthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





