- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: देर रात...
उत्तर प्रदेश
Up News: देर रात मोबाइल पर आया संदिग्ध मैसेज, सुबह कमरे में मिले शव, मामले की जांच में उलझी पुलिस
Sarita
11 March 2025 8:15 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सुहागरात के दिन दूल्हा-दुल्हन के शव कमरे में मिले. दुल्हन शिवानी बिस्तर पर मृत मिली, जबकि दूल्हा प्रदीप पंखे के हुक से लटका हुआ था. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि प्रदीप ने पहले शिवानी का गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली. शिवानी के गले पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या का शक और बढ़ गया है. शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, अब रिपोर्ट का इंतजार है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा. दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, और रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस ने प्रदीप का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. परिजनों से भी बात की जा रही है, जिन्होंने आपसी विवाद की आशंका जताई है. देर रात मोबाइल पर आया संदिग्ध मैसेज: परिजन
परिजनों का कहना है कि दंपती रात करीब 12 बजे तक जगे हुए थे, यानी घटना संभवत: रात 1 या 2 बजे के बीच हुई। जांच के दौरान यह भी चर्चा है कि प्रदीप के फोन पर रात 11:45 बजे मैसेज आया था। इसके बाद उसका शिवानी से विवाद हुआ। फिर सुबह दोनों के शव एक कमरे में मिले। हालांकि विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस को शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, न ही कमरे में जहर की कोई बोतल या अन्य संदिग्ध वस्तु मिली है। हालांकि, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे किसी तीसरे व्यक्ति के वहां होने की संभावना बेहद कम है।
गौरतलब है कि 8 मार्च को प्रदीप कुमार की शिवानी से शादी हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन आ चुकी थी और सभी परिवार के लोग शादी की खुशियों में व्यस्त थे। 9 मार्च की सुबह जब घरवाले दंपत्ति को कमरे का दरवाजा न खोलते देख घबरा गए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो दूल्हा-दुल्हन के शव मिले, जिससे घरवालों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घरवालों के बयानों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpमोबाइलमैसेजकमरेशवउलझीपुलिसUpmobilemessageroomdead bodyconfusedpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





