उत्तर प्रदेश

Up News: चाची-भतीजे की संदिग्ध मौत,मची हड़कंप

Sarita
22 April 2025 11:42 AM IST
Up News: चाची-भतीजे की संदिग्ध मौत,मची  हड़कंप
x
Up News: यूपी के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव कैथा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चाची-भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव कैथा निवासी सतीश के 23 वर्षीय पुत्र रितेश की सोमवार सुबह अचानक मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ ही देर बाद रितेश की बुआ की भी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जिनका अंतिम संस्कार भी चुपचाप कर दिया गया। कुछ ही घंटों के अंतराल पर एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में हड़कंप मच गया।
पूरे मामले पर परिजन खामोश हैं और किसी से कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। वहीं खामोशी के बीच ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं दबी जुबान में चल रही हैं। इस संदिग्ध घटना पर बेलहरा चौकी प्रभारी अरविंद पटेल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। अब मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच की तैयारी कर रही है।
Next Story