- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कॉस्मेटिक की...
उत्तर प्रदेश
UP News: कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक लगी आग,मची अफरा-तफरी
Sarita
25 March 2025 10:34 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई. आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें आसमान छूने लगीं. आग ने पदम शाह की मजार को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकान के बगल में बने नर्सिंग होम में मौजूद तीमारदारों ने जब आग की घटना देखी तो वे घबरा गए. उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. यह पूरा मामला जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र का है. जहां, अंबेडकर चौराहे पर एक कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई|
दुकानदार कुछ कर पाता इससे पहले ही आग पूरी दुकान में फैल गई और सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना से अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया और लोगों ने राहत की सांस ली|
TagsUPकॉस्मेटिकदुकानआगअफरा-तफरी UPcosmeticshopfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





