- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सब...
उत्तर प्रदेश
Up News: सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
Sarita
11 March 2025 10:11 AM IST
UP News: सुल्तानपुर जिले की पुलिस लाइन में एक सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह का शव सोमवार को उनके कमरे में मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह भी पता चला है कि मृतक का लिवर भी डैमेज था. विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है. मृतक का परिवार अयोध्या में रहता है|
वह सुल्तानपुर में एक कमरे में अकेले रहता था. घटना की सूचना मिलने पर पिता प्रभुनाथ सिंह व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर मऊ चले गए हैं. उनके मुताबिक विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा|
TagsUpसब इंस्पेक्टरमौतखुलासाUpSub InspectorDeathRevelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





