उत्तर प्रदेश

Up News: घर के अंदर लटकता मिला छात्रा का शव

Bharti Sahu 2
8 Dec 2024 6:16 AM IST
Up News:  घर के अंदर लटकता मिला  छात्रा का शव
x
Up News: जहानगंज थाना क्षेत्र के सीही गांव में शुक्रवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक छात्रा का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद आस-पास के लोग आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जहानगंज थाना क्षेत्र के सीही गांव निवासी कुशहर कन्नौजिया की पुत्री 19 वर्षीय खुशबू कन्नौजिया दो भाइयों में इकलौती थी। वह पास के ही एक विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। उसका बड़ा भाई और पिता रोजी-रोटी के लिए विदेश में रहते हैं।
शुक्रवार को खुशबू की मां शशिकला बाजार गई हुई थीं। शाम करीब पांच बजे वह बाजार से घर लौटीं। उन्होंने बेटी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो खुशबू का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। घटना के बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मां का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसका मुकदमा चल रहा था। वह उस पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। वह बेटी पर भी दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story