उत्तर प्रदेश

UP News: रैगिंग से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 8:25 AM IST
UP News: रैगिंग से परेशान छात्रा ने  की आत्महत्या
x
UP News: झांसी के बरूआसागर स्थित नवोदय विद्यालय की नौंवी कक्षा की छात्रा अनुष्का पटेल (14) ने हॉस्टल की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली है। पुलिस और परिजनों को आनन फानन में सूचना दी गयी। छात्रा के माता-पिता ने हॉस्टल की ही दो सीनियर छात्राओं पर उनकी पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाये हैं। उसे दो सीनियर छात्राएं पिछले कुछ समय से काफी परेशान कर रहीं थीं घटना की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी अरूण सिंह, पुलिस अधीक्षक-नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह , नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह
पहुंचे और
घटना के संबंध में विद्यालय प्रशासन से जानकारी जुटायी। एसपी सिटी ने बताया कि अनुष्का के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन और परिजनों से बातकर प्रथम दृष्टया यह जानकारी हुई है कि अनुष्का की दो सीनियर छात्राओं से कुछ बहस हुई थी जिसको लेकर वह परेशान थी। सबूत एकत्र किये जा रहे हैं परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
Next Story