उत्तर प्रदेश

Up News:निजी स्कूल में गोलीबारी में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

Sarita
23 April 2025 9:35 AM IST
Up News:निजी स्कूल में गोलीबारी में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
x
Up News :उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के खुशालनगर स्थित एक निजी स्कूल में कथित तौर पर गोली लगने से घायल हुए 18 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवपुर थाना क्षेत्र के खुशालनगर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पार्किंग परिसर में मंगलवार दोपहर फायरिंग की सूचना स्कूल प्रबंधक रवि सिंह से मिली थी। इस घटना में इसी स्कूल से 12वीं की परीक्षा देने वाला छात्र हेमंत सिंह घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
आपसी विवाद में छात्र की मौत, स्कूल के कमरे से पिस्टल बरामद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुमार ने बताया कि मौके से सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डीसीपी ने बताया कि स्कूल प्रबंधक रवि सिंह, मृतक छात्र हेमंत सिंह और 2 अन्य उस कमरे की ओर जाते नजर आ रहे हैं, जहां फायरिंग हुई पुलिस ने बताया कि कमरे में मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story