उत्तर प्रदेश

UP News: बंदरों के डर से छत से गिरी छात्रा की मौत, मचा कोहराम

Sarita
2 May 2025 8:09 AM IST
UP News:  बंदरों के डर से छत से गिरी  छात्रा  की मौत, मचा  कोहराम
x
UP News: बंदरों के डर से कक्षा आठ की छात्रा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जगम्मनपुर निवासी प्रताप दोहरे नगर के मोहल्ला खंडेराव में किराए के मकान में रहता है और पानी पूरी बेचने का काम करता है।अंजलि कक्षा आठ की छात्रा थी।
अंजलि शाम करीब चार बजे कपड़े लेने के लिए छत पर गई थी। इसी बीच अचानक बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। बंदरों को देखकर अंजलि नीचे भागी। भागते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
अंजलि के गिरने की आवाज सुनकर परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अंजलि अपने दोनों भाइयों की लाडली थी। अंजलि की मौत से दोनों भाई और परिवार टूट गया है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अंजलि पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। लेकिन मोहल्ले में बंदरों के आतंक ने उसकी जान ले ली।
Next Story