- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: छात्रा को...
उत्तर प्रदेश
Up News: छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म,दो भाई गिरफ्तार
Sarita
8 Jan 2026 7:27 AM IST

x
Up News: उरई में 22 वर्षीय छात्रा को पढ़ाई में मदद करने के बहाने युवक उसे अकोढ़ी गांव ले गया। यहां छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर चचेरे भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। वहीं, युवक छात्रा को राठ रोड पर स्थित बस स्टैंड पर अचेत हालत में छोड़कर भाग गया। मंगलवार रात छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एट थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री उरई में रहकर कोचिंग कर रही थी। तीन जनवरी को उसी के साथ पहले कोचिंग करने वाले सिद्धार्थ पटेल ने उसे पढ़ाई में सहयोग करने का झांसा दिया। उसे अपने साथ बाइक से एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव ले गया।
यहां सिद्धार्थ ने छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद सिद्धार्थ व उसके चचेरे भाई रिषी पटेल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद अचेतावस्था में सिद्धार्थ उसे शहर के राठ रोड स्थित बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए ले गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे देखा तो पकड़कर पूछताछ की और युवती के परिजनों को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले आए। होश में आने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। पिता ने बताया कि वह भाई के देहांत हो जाने पर उसके क्रिया-कर्म के लिए बिठूर गया था। वहां से लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी रिषी व सिद्धार्थ को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों को गांव के ही एक महिला ने बताया कि आरोपी छात्रा को चार घंटे तक कमरे में बंद कर यातनाएं देते रहे। छात्रा चीखती रही, लेकिन युवकों उस पर दया नहीं आई। वह अचेतावस्था में उसे फिर से कहीं लेकर चले गए थे। घटना से खलबली मची हुई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
TagsUpछात्रासामूहिकदुष्कर्मदोगिरफ्तारUPstudentgang rapetwo arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





