- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कार से 6...
उत्तर प्रदेश
Up News: कार से 6 लोगों को कुचलने वाले आरोपी छात्र गिरफ्तार
Sarita
14 Feb 2026 6:25 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात कार ने ऑटोरिक्शा और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, बंथरा थाने को बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक अज्ञात कार ने एक ऑटो रिक्शा और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बताया कि घायलों की पहचान अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60) और दीक्षांत पटेल (छह) के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दीक्षांत की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णा नगर) रजनीश वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल कार के चालक को हिरासत में ले लिया है तथा लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक जगहों पर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 21 साल का 12वीं कक्षा का छात्र है। वह और उसके चार दोस्त कार में थे और वे एक समारोह से लौट रहे थे।पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है और उसने अपने दोस्त से एक दिन के लिए कार उधार ली थी। उसने कहा कि ब्रेक और एक्सेलरेटर में कुछ ''भ्रम'' हुआ और एक टायर फट गया, जिससे कार ऑटोरिक्शा से टकरा गई। उन्होंने कहा कि आरोपी के दावों की पुष्टि की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भाषा जफर अमित सुरभि
TagsUpकारकुचलनेआरोपीगिरफ्तारUpcarcrushaccusedarrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





