उत्तर प्रदेश

UP News: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, टिन शेड गिरने से दो लोगों की मौत

Sarita
18 April 2025 6:17 AM IST
UP News: आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, टिन शेड गिरने से दो लोगों की मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के बीच टिन शेड गिरने से एक महिला और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैदपुर थाना क्षेत्र के नवाबपुर कोरडी गांव स्थित बाबा बिहारी दास मेमोरियल स्कूल परिसर में विष्णुलाल की पत्नी फूलमती (40), उसका बेटा राहुल (22) और साले वासुदेव का बेटा ध्रुव (6) खेतों की सिंचाई करने गए थे। उन्होंने बताया कि जब आंधी शुरू हुई तो तीनों भागकर स्कूल परिसर में लगे टिन शेड के नीचे खड़े हो गए।
उसी समय टिन शेड गिर गया। मौके पर चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। जब तक ग्रामीण उन लोगों को बाहर निकाल पाते तब तक फूलमती और ध्रुव की मौत हो चुकी थी। घायल राहुल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हैदरगढ़ के एसडीएम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Next Story