- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मंदिर में...
उत्तर प्रदेश
Up News: मंदिर में कीर्तन कर रही महिलाओं पर पथराव, मुस्लिम समुदाय पर आरोप
Sarita
26 March 2025 9:18 AM IST
Up News: यूपी के मुरादाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरोप है कि मंदिर में कीर्तन कर रही महिलाओं पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया है। हालांकि मुस्लिम समुदाय ने अपने बचाव में कहा है कि कोई पथराव नहीं हुआ। इन लोगों ने लाठी-डंडे चलाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मस्जिद में जानवर घुस जाने से यह विवाद हुआ। पथराव और लाठी-डंडों से हमले के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में कीर्तन कर रही महिलाओं पर दूसरे समुदाय द्वारा पथराव करने का आरोप है। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारी दो पक्षों में मारपीट की बात कह रहे हैं और जांच की बात कह रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक शाम को मुरादाबाद के बिलारी थाने के बहादुरपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस बल ने जाकर देखा तो पता चला कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है और पता चला कि मस्जिद में जानवर घुसने की वजह से विवाद हुआ और लोगों में मारपीट हुई। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें उपचार के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पथराव और लाठी-डंडों से हमले के मामले पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विनोद नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा
मुरादाबाद के बिलारी थाने के बहादुरपुर गांव के मंदिर में कीर्तन कर रही महिलाओं पर पथराव के आरोपों के बीच उसी गांव के विनोद ने मुकदमा दर्ज कराया है। विनोद का कहना है कि पहले बच्चों में झगड़ा हुआ था जिसे शांत करा दिया गया था। लेकिन बाद में ये लोग तरावी की नमाज पढ़कर आए तो ये झगड़ा हुआ। मैंने दस-बारह लोगों के नाम लिखे हैं। उस समय मैं बेहोश हो गया था, तब मुझे नहीं पता कि वहां कौन-कौन लोग थे। वे उस जगह पर गए जहां महिलाएं कीर्तन कर रही थीं और पथराव शुरू कर दिया, फिर महिलाएं पथराव से बचने के लिए भागने और छिपने लगीं। वहां कई पुरुष थे। हम चाहते हैं कि शांति बनी रहे। विनोद ने कुछ लोगों के नाम भी बताए।
मुस्लिम युवक मोहम्मद शाहजहां ने अपने बचाव में यह कहा
दूसरी ओर, मुस्लिम युवक मोहम्मद शाहजहां का कहना है कि रोजा इफ्तार का समय था। हम नमाज पढ़ने गए थे। इस दौरान मस्जिद में कुत्ते के घुसने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और भतीजे के भाई के सिर पर डंडे और लोहे की रॉड से वार किया गया। वहां पूरी भीड़ थी। वहां एक भी मुस्लिम नहीं था। वहां कोई पथराव नहीं हुआ। वहां कैमरे लगे हैं। उन्होंने डंडे चलाए। यह उनकी प्लानिंग थी। हम नमाज पढ़कर सीधे घर आ गए। हमारे चार लड़के घायल हो गए हैं। एक भाई के सीने पर पत्थर लगा है।
इस मामले में हिंदू पक्ष कीर्तन कर रही महिलाओं पर पथराव करने का आरोप लगा रहा है। वहीं, दूसरा पक्ष मस्जिद में कुत्ते के घुसने को झगड़े की वजह बता रहा है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
TagsUpमंदिरकीर्तनमहिलाओंपथरावtemplekirtanwomenstone peltingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





