उत्तर प्रदेश

UP News: सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sarita
21 April 2025 9:35 AM IST
UP News: सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक शर्मनाक मामला ,यहां एक 50 वर्षीय सौतेले पिता पर अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को मेरठ शहर के रेलवे रोड इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया|
उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ 'पॉक्सो' एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है|
Next Story