- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अवसानेश्वर...
उत्तर प्रदेश
Up News: अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार गिरने से भगदड़, दो की मौत, 38 श्रद्धालु घायल
Sarita
28 July 2025 6:32 AM IST

x
Up News: सावन सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट दौड़ गया। करंट लगने से भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 38 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कुल 10 घायलों को त्रिवेदीगंज सीएचसी लाया गया, जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं, 26 घायल श्रद्धालुओं का इलाज हैदरगढ़ सीएचसी में चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच अभी जारी है। घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित रूप से दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
प्रशासन के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। आमतौर पर 3 बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने के कारण भीड़ ज़्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक बंदर के कूदने की वजह से तार टूट गया। उसी समय यह खबर फैल गई कि तार टूट गया है और उसकी वजह से करंट लगा है। करंट लगने की खबर सुनते ही भगदड़ मच गई। हालाँकि, इस घटना के बाद मंदिर में स्थिति सामान्य है और लोग कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
TagsUpमंदिरभगदड़templestampedeजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





