- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Up News: तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ट्रक से टकराई,डॉक्टर दंपती घायल
Sarita
13 Jan 2026 7:34 AM IST

x
Up News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकराकर दूसरे लेन में पहुंच गई। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार फिर से उसी लेन में पहुंच गई। 45 सेकंड के इस हादसे में कार हाईवे पर छह बार पलटी और ट्रक भी पलट गया। हादसे में कार सवार मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर दंपती बुरी तरह घायल हो गए। करीब 30 मिनट तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के पानीपत निवासी मनीष पत्नी पल्लवी के साथ कार से बनारस सेमिनार में शामिल होने जा रहे थे। दंपती मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। कानपुर-प्रयागराग हाईवे पर जयसिंहपुर मोड़ के पास 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई और डिवाइडर पार कर प्रयागराज से कानपुर की लेन में पहुंच गई। उधर से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद कार फिर पलटी और डिवाइडर पार कर अपनी लेन में आ गई। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
पुलिस ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब 30 मिनट में यातायात बहाल किया।हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद करीब 30 मिनट पर हाईवे पर जाम लगा रहा।
TagsUpएसयूवीट्रकटकराईडॉक्टर दंपतीघायल UPSUVtruckcollisiondoctor coupleinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





