- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: तेज़ रफ़्तार...
उत्तर प्रदेश
UP News: तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, कारोबारी की मौत, दो लोग घायल
Sarita
16 Dec 2025 7:25 AM IST

x
UP News: बदायूं जिले में उसहैत से लौट रहे कस्बा ककराल के रहने वाले परवेज खान की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से निकालकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां परवेज आलम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी आफाक व शाह आलम को गंभीर हालत में भर्ती कराया है। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे उसहैत ककराला मार्ग पर उरौलिया भट्ठे के पास हुआ। परिजनों ने बताया कि परवेज खान (40 वर्ष) अपनी कार से उसहैत जाने की कहकर घर से गए थे। उनके साथ उनके साथी आफाक व शाह आलम भी थे। शाम चार बजे घर लौटते समय तेज रफ्तार कार उरौलिया भट्टे के पास पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची थाना अलापुर पुलिस ने बमुश्किल कार की खिड़की काटकर तीनों को निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया।
TagsUPकारपेड़टकराईकारोबारीमौतदो घायलUPcartreecrashbusinessmandeathtwo injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





